फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एडीएम ने ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी

एडीएम ने ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी

Wed, 07 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एडीएम ने ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी
बुढ़ाना। एडीएम ने मंगलवार को तहसील दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने तहसील मुख्यालय, ब्लाक कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण भी किया। एडीएम हरिशचंद्र मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर गांव वालों की शिकायत सुनने आए थे। मौके पर निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पार्टी के एक दर्जन कार्यकर्ता तहसील दिवस में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अपना ज्ञापन एडीएम को दिया। इसके अलावा तहसील दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की आईं। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया है। तहसील दिवस के बाद अपर जिलाधिकारी ने तहसील के राजस्व रिकार्ड का निरीक्षण किया। तहसील के सभी कार्यालयों को बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व बंदीगृह, रिकार्ड रूम आदि की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने ब्लाक कार्यालय व नगर पंचायत कार्यालय में रिकार्ड तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी की कोर्ट में एक प्रश्न का उत्तर न मिलने पर उन्होंने कोर्ट के कर्मचारी को हड़काया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed