{"_id":"5a6788d44f1c1b86268b5f53","slug":"21516734676-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे शिक्षक
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे शिक्षक
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासंघ के बैनरतले शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि वर्तमान सरकार ने उनका मानदेय बंद कर दिया है। ऐसे में शिक्षक इस बार बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी नहीं करेंगे। परीक्षा का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इसके बाद डीएम के माध्यम से शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।
वित्तविहीन इंटर स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को पूर्व में सरकार से सूक्ष्म मानदेय मिलता है, जिसमें कुछ पैसा मिलाकर स्कूल प्रबंध कमेटी उन्हें वेतन के रुप में देती आ रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के मानदेय पर रोक लगा दी है। इससे वित्तविहीन शिक्षकों में आक्रोश है। मंगलवार को शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर रोष जताया और प्रदर्शन किया। गुस्साए शिक्षकों ने साफ किया है कि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश सरकार फरवरी 2018 के बजट में उनकी मांग भी शामिल करे। समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। इसके बाद शिक्षकों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। प्रदर्शन में संगठन की जिलाध्यक्षा स्नेहलता मिश्रा, देवेंद्र कुमार, सविता रानी, ब्रह्मप्रकाश स्वरुप, मासूम त्यागी, कौशर जहां, नवीन त्यागी, निर्वेश कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।