फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिला अस्पताल में अब होगा डिजिटल एक्स-रे

जिला अस्पताल में अब होगा डिजिटल एक्स-रे

Wed, 24 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अब होगा डिजिटल एक्स-रे
जिला अस्पताल में अब होगा डिजिटल एक्सरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
एक्सरे कराने के बाद घंटों तक रिपोर्ट का इंतजार करना नहीं होगा। अब अस्पताल में एक्सरे होने के बाद झटपट रिपोर्ट मिलेगी। इसके लिए रेडियोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए बिजली फिटिंग के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में एक्सरे करने के लिए पांच मशीन है, जिनमें तीन मशीन जीएमई की हैं। बाकी दो मशीनें सीमंस की हैं। हालांकि सीमंस की दोनों मशीनें काफी पुरानी हो गई हैं, जो कार्य में शामिल नहीं हैं। अस्पताल में तीन मशीनों पर एक्सरे होते हैं। इनमें बड़ी मशीन 300 मिली एंपायर (एमए), 100 एम और एक 60 एम स्तर का एक्सरे करती है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण अस्पताल प्रशासन परेशान है, क्योंकि एक्स-रे होने पर वक्त नहीं लगता है, जितना वक्त उसकी रिपोर्ट तैयार करने में वहन होता है। साधारण तरीके से एक्स-रे मशीन है, जिसमें एक्स-रे होने के बाद उसे केमिकल में धोना पड़ता है। उसके बाद रिपोर्ट बनती है। अब इससे निजात मिलेगी। एक्स-रे होने पांच मिनट के भीतर ही रिपोर्ट मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में अत्याधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीन लगेगी, जिसके चलते चिकित्सकों काम आसान होने के साथ मरीजों को भी लाभ होगा। नई डिजिटल मशीन लगाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

70 से 100 एक्सरे प्रतिदिन
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में रोजाना एक्सरे कराने के लिए बड़ी संख्या में रोगी आते हैं, जिनमें हाथ, पांव, पसली और कमर के अधिक होते हैं। अस्पताल में 70 से 100 मरीज रोजाना एक्सरे कराने पहुंचते हैं। एक एक्सरे की रिपोर्ट बनने में करीब 30 निमट का समय खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग से बनेगा डॉर्क रूम
मुजफ्फरनगर। अत्याधुनिक मशीन के लिए अस्पताल में अलग से डॉर्क रूम तैयार होगा, क्योंकि यह मशीन कीमती है, जो रोशनी में नहीं रखी जा सकती है। इसके लिए पूरा सेपरेट कमरा बनाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा रही है।

बोले अधिकारी...
अस्पताल में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। इससे एक्स-रे रिपोर्ट बनाने में आसानी होगी। साथ ही मरीजों को तुरंत रिपोर्ट मिलने के बाद उपचार में भी सुलभता आएगी।
-डॉ विनीत कौशिक, रेडियोलॉजिस्ट, जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed