{"_id":"5a6788c84f1c1b93268b609b","slug":"21516734664-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा 20-55-08","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा 20-55-08
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा
मुजफ्फरनगर। देश की आजादी के इतिहास में अपने अमर वाक्य तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा से प्रसिद्ध नेताजी सुभाषचंद्र बोस को जयंती पर याद किया गया। स्कूलों में उनके जीवन पर नाटिकाओं का मंचन हुआ। शिक्षकों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
डीएस पब्लिक स्कूल में नेताजी की 121वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। प्रधानाचार्य संतोष जैन ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से सीधा लोहा लिया। देश के इतिहास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। आइडियल किड्स में आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस का नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, जमकर गूंजा। इस अवसर पर प्ले बच्चे ने रंग भरो, नर्सरी के बच्चों ने कहानी सुनाओ, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने चार्ट बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। पीके जैन ने विचार रखे। कुंवर जगदीश प्रसाद एसडी जूनियर हाईस्कूल में सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। छात्रा खुशी वर्मा, प्रिया, प्रियांशी ने प्रेरक प्रसंग सुनाए। एसएसके पब्लिक स्कूल गांधी कालोनी में जयंती पर बच्चों ने नाटिका, कविता और गीत प्रस्तुत किए। अंशिका, रीतुल राज, नेहा, नजफ, आराध्या गोस्वामी, नंदिनी पुंडीर की प्रस्तुति सराही गई। रामप्रसाद शर्मा ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला।
बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिसर में स्थित नेताजी सुभाषचंद बोस की मूर्ति पर चेयरमैन अंजू अग्रवाल और विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने माल्यार्पण किया। इस दौरान समाजसेवी जयकुमार शर्मा, प्रियांशु जैन, विकास गुप्ता, बिजेंद्र पाल, विपुल भटनागर, नरेशचंद गुप्ता, हनी पाल, राजकुमार, ओमसिंह, प्रेमी छाबड़ा, मनोज कुमार, अतुल सैनी आदि ने भी माल्यार्पण किया।