{"_id":"5a57b8ab4f1c1b25198b4724","slug":"21515698347-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे मुकदमे में कोई नहीं जाएगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे मुकदमे में कोई नहीं जाएगा जेल
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठे मुकदमे में कोई नहीं जाएगा जेल
पुरकाजी। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने कहा कि अगर कोई किसी को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाना चाहेगा तो ऐसा हरगिज नहीं होगा। कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाएगा और दोषी बख्शा नहीं जाएगा।
बृहस्पतिवार को पुरकाजी के एसडी इंटर कॉलेज हाल में आयोजित एस-7 व एस-10 कमेटी के लोगों की बैठक में एसपी सिटी ने कहा कि गांव में होने वाले विवादों को गांव में ही मिल-बैठकर निपटाएं। क्षेत्र में होने वाले कच्ची शराब व सट्टे आदि के अवैध-धंधों को बंद कराने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपने परिवार की महिलाओं को जागरूक करने और व्यापारियों से अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, दुपहिया वाहन स्वामियों से हेलमेट लगाने सहित धार्मिक स्थलों की कमेटियों के लोगों से लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति लेने की अपील की। इस दौरान नगर चेयरमैन जहीर फारुकी, ग्राम प्रधान नवीन राठी, डॉ संदीप वर्मा, आमिर अली, डॉ ओपी गौतम आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में भारत भूषण खुल्लर, हरिराम सक्सेना, गोल्डी राठी, इरशाद फरीदी, राजू राठी, राजकुमार प्रधान, रतन सिंह, ब्रिजेश शर्मा, हरिओम त्यागी, प्रताप सिंह, संजय त्यागी, मगन सिंह, लताफत खान, अर्जुन सिंह, स जसविन्द्र सिंह, निसार सभासद, आलम, अहसान अली आदि मौजूद रहे।
बीडीओ ने किया केंद्र का निरीक्षण
पुरकाजी। बीडीओ सदर का कार्यभार देख रहीं आईएएस अधिकारी गजल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को पुरकाजी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और डॉक्टरों को मरीजों को हरसंभव सुविधा देने और मरीजों से मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरला के उप केंद्र पर सघन मिशन इंद्रधनुष के सत्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य केंद्र पर कार्य संतोषजनक पाए जाने पर डॉक्टरों की प्रशंसा की। इस दौरान सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, डॉ एसके अग्रवाल, पुरकाजी प्रभारी चिकित्सक डॉ पूनम लता आदि मौजूद रहे।