{"_id":"5a43efab4f1c1b502b8b6f77","slug":"21514401707-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह की घोषणा वापस ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह की घोषणा वापस ली
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन मिला
भोपा (मुजफ्फरनगर)। पिता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध बेटे पूर्व प्रधान की आत्मदाह करने की घोषणा से पुलिस में हड़कंप मच गया। भोपा पुलिस के दस दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन से मामला शांत हुआ। पीड़ित परिवार की महिलाओं भी आक्रोशित थी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर फैसला करने का दबाव बनाने की भी पुलिस से शिकायत की।
गांव गड़वाड़ा में इसी वर्ष छह अप्रैल को पूर्व प्रधान योगेश शिवाच के पिता जगमेर की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने पड़ोसी दामोदर शर्मा के साथ अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। हमले में दामोदर भी गोली लगने से घायल हो हुआ था। मृतक के बेटे पूर्व प्रधान योगेश ने 12 लोगों के विरुद्ध भोपा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि गांव के ही दो मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से फरार चल रहे हैं, जो समझौता करने की धमकी दे रहे हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर योगेश ने एक सप्ताह पूर्व जिला मुख्यालय पर बुधवार को आत्मदाह करने की घोषणा की थी। इसी को लेकर एसएसआई ओमकार नाथ पांडे, एसआई रोदास सिंह बुधवार सुबह योगेश के घर पहुंचे और परिजनों को समझाते हुए आरोपियों को दस दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिस पर आत्मदाह का मामला फिलहाल टल गया है।