फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भूमाफिया पर एफआईआर, लगेगा गुंडा एक्ट

भूमाफिया पर एफआईआर, लगेगा गुंडा एक्ट

Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
भूमाफिया पर एफआईआर, लगेगा गुंडा एक्ट
ग्राम संपत्तियों का लेखा-जोखा होगा ऑनलाइन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भूमि कब्जाने वाले भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की रफ्तार धीमी होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है।
भू-माफिया को चिह्नित कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के साथ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। कब्जामुक्त जमीन पर तारबंदी कराकर वहां विभागीय बोर्ड लगवाया जाए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर सिंचाई विभाग के अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जीएस प्रियदर्शी ने जिला स्तरीय एंटी भू-माफिया समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ग्राम संपत्तियों का लेखा-जोखा ऑनलाइन होना चाहिए। अवैध कब्जा हटाने के बाद ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित की जाए। ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियों को कब्जामुक्त कराते समय तारबंदी कराए और सरकारी बोर्ड भी लगवाया जाए। उन्होंने तहसीलवार एवं विभागवार भूमि से कब्जा हटाए जाने और संबंधित कब्जाधारकों पर की गई की भी समीक्षा की, जो भी भू-माफिया चिह्नित किए गए हैं, उन पर गुंडाएक्ट एवं गैंगस्टर में कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वन विभाग एवं सिंचाई विभाग द्वारा गलत आंकड़े बताने पर फटकार लगाई। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि भू-माफिया एंटी टास्क फोर्स की नियमित बैठक करें। डीएम ने कहा कि सरकारी जमीन, चारागाह, तालाब एवं ग्राम पंचायतों की जमीन पर अवैध कब्जे को रोका जाए। कब्जा हटवाने के लिए जेसीबी के साथ पुलिस फोर्स लेकर कार्रवाई की जाए। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सिंचाई के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed