फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाईवे पर कारों की भिड़ंत में छह लोग लहूलुहान

हाईवे पर कारों की भिड़ंत में छह लोग लहूलुहान

Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर कारों की भिड़ंत  में  छह लोग लहूलुहान
हाईवे पर कारों की भिड़ंत में छह लोग लहूलुहान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ बाईपास हाईवे पर कारों के बीच हुई भिड़ंत में दंपति समेत छह परिजन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से काफी समय तक दिल्ली-दून नेशनल हाइवे का यातायात प्रभावित रहा।

दिल्ली के शाहदरा निवासी विकास और उसके परिवार के साथ यह हादसा हुआ। विकास परिजनों के साथ हरिद्वार गया था, जहां से वैगनआर कार द्वारा परिवार शनिवार सुबह शाहदरा लौट रहा था। जब कार नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित जानसठ रोड बाईपास पर पहुंची, तभी मेरठ की ओर से रांग साइड में आ रही कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में वैगनआर सवार विकास, उसकी पत्नी रीतू, बेटा दक्ष, पीयूष, बेटी राशि और मां दया गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। दोनों वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे का यातायात काफी समय तक प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन से हटवा कर यातायात सुचारु कराया। इस संबंध में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed