{"_id":"59fe0ba34f1c1bce408b4a88","slug":"21509821347-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुराफातियों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुराफातियों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुराफातियों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। पुलिस ने भी खुराफातियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। थाना क्षेत्रों के वार्डवार उत्पात मचाने वालों का डाटा एकत्र किया जा रहा है, जिनके खिलाफ जल्द ही निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, जनपद के शस्त्रधारियों का भी रिकार्ड देखा गया है। चुनाव के दौरान हथियारों को जमा कराना होगा। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने लाइसेंस शस्त्र विक्रेताओं के यहां निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की है।
जनपद में 26 नवंबर को मतदान किया जाना है। इसको लेकर प्रशासन की एक टीम चुनावी और दूसरी टीम शांति व्यवस्था को लेकर कार्य कर रही है। सिविल लाइन, नईमंडी, कोतवाली के साथ देहात के सभी थानों पर निर्देश भेजे गए हैं। पुलिस को क्षेत्रों में वार्डवार खुराफातियों की कुंडली खंगालने के लिए कहा गया है। वर्तमान में क्षेत्रों में किस खुराफाती की क्या सक्रियता है, उसको भी देखा जा रहा है। थानेवार लिस्ट बनाने के बाद इन सभी पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को थानों में अलग से इसके लिए टीम लगाकर कार्य किया गया। उधर, शस्त्रधारियों का भी रिकार्ड देखा गया है। जिले में कितने लाइसेंसधारक है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा और सीओ सीटी हरीश भदौरिया ने शहर में लाइसेंस शस्त्र विक्रेताओं के यहां शस्त्र जमा, विक्रय आदि का रिकार्ड देखा गया है। इस बाबत दोनों अधिकारियों ने लाइसेंस शस्त्र विक्रेताओं को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। दुकानों पर जमा होने वाले शस्त्रों की संबंधित थानों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।