{"_id":"59fb6b5e4f1c1bca678b8d2e","slug":"21509649246-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने कैंप का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने कैंप का निरीक्षण किया
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ ने कैंप का निरीक्षण किया
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कार्तिक गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला ग्राउंड में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर सीएमओ डा. प्रेमशंकर मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी डा. अलका सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कैंप का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि मेले के दौरान कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी, जहां श्रद्धालुओं को मुफ्त इलाज किया जा रहा है। अस्थायी कैंप में चार बेड का भी प्रबंध किया गया है तथा एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। मेला ग्राउंड नगर के मुख्य मार्गों पर मलेरिया निरीक्षक भोपाल सिंह, विजय कुमार, विनोद, प्रवीण ने एंटी लारवा दवाओं का छिड़काव कराया।