फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रशासन ने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कराई

प्रशासन ने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कराई

Fri, 03 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कराई
प्रशासन ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराई
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुक्रताल स्थित संत शिरोमणि रविदास आश्रम के बाहर स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दी गई थी। इस घटना को लेकर दलित समाज के लोगों ने रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से प्रतिमा स्थापना की मांग की थी। प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए बुधवार को देर शाम को दोबारा से नई बाबा साहेब की प्रतिमा को स्थापित करा दिया।

शुक्रताल स्थित अंबेडकर चौक पर बसपा नेता व पूर्व विधायक अनिल कुमार, शिवान सैनी, गुरु सच्चिदानंद महाराज द्वारा बाबा साहब की नई प्रतिमा की स्थापना कर माल्यार्पण किया गया। बसपा नेताओं ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर दलितों के उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप लगाते हुए बाबा साहब की प्रतिमाएं तोड़ने में भाजपा सरकार का हाथ बताया तथा भाजपा सरकार को दलित विरोधी बताते हुए दलित समाज से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर दलित नेता संजय रवि प्रमुख, नरेश गौतम, लोकदास महाराज, योगानंद महाराज, सेवानंद महाराज, करुणानंद महाराज, मंगलानंद, कर्मदास महाराज, ब्रहमसिंह नरखरिया, जिंदनाथ महाराज, सुनील, रजनीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed