{"_id":"59fa1dac4f1c1b72548ba477","slug":"21509563820-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा तट पर उमड़ रहा श्रद्धालुओं का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा तट पर उमड़ रहा श्रद्धालुओं का मेला
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा तट पर लगा आस्था का मेला
मोरना (मुजफ्फरनगर)। पौराणिक तीर्थनगरी शुक्रताल में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों के मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना करते हुए नजर आ रहे हैं। मेले में श्रद्धालुओं ने साज-सज्जा श्रृंगार-पूजा आदि का सामान लेने में व्यस्त हैं। नगर के विभिन्न मंदिरों और धर्मशालाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। दुकानदार मेले में आए श्रद्धालुओं से अपने सामान को मोल भाव कर बेचने में लगे हुए हैं।
जिला पंचायत मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में धर्मनगरी शुक्रताल में कार्तिक मेले का आयोजन किया गया है। मेले में श्रद्धालु लगातार आने शुरू हो गए हैं। शुकदेव सेतु पुल से जाते हुए श्रद्धालु मां गंगा को प्रणाम कर गंगा पार अपने डेरे लगा रहे हैं। गंगा घाट पर मालवीय नगर दिल्ली से आई महिला श्रद्धालुओं ने पंडित दीन बंधु मिश्रा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोचारण के बीच विशेष दीप पूजा-अर्चना कर हवन यज्ञ में आहुति दी। मेला बाजार में महाराष्ट्र से आई महिलाओं ने पूजा-अर्चना व साज-सज्जा का सामान खरीदा। नगर में शुकदेव आश्रम, हनुमान धाम, दंडी आश्रम, गणेशधाम, शिवधाम, शनिधाम, गोड़िया मठ, पीतांबरा धाम, दुर्गा धाम, सच्चा प्रकाश आश्रम, राम आश्रम और जाट धर्मशाला, त्यागी धर्मशाला, ब्राह्मण धर्मशला, राजपूत धर्मशाला, सैनी धर्मशाला आदि में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है। वहीं, श्रद्धालुओं ने शुकदेव आश्रम स्थित सप्त ऋषि भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के दर्शन कर प्राचीन वटवृक्ष की परिक्रमा करते हुए मन्नत का धागा बांधा और परिवार के लिए खुशहाली की कामना की।गं
गंगा घाट पर सुरक्षाका इंतजाम नहीं
शुक्रताल मेले में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है, क्योंकि अबकी बार भारी संख्या में श्रद्धालुगण आ रहे हैं। स्नान करते हुए डूबने से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए गोताखोरों को लगाया जाता है, लेकिन अबकी बार वह नदारद हैं।
विज्ञापन
दर्शनीय स्थलों में लगे ताले
शुक्रताल मेले में शराब पीकर हुड़दंग काटने से तंग आकर आश्रम और धर्मशालाओं की प्रबंध कमेटियों ने मुख्य द्वार पर ताले लगवा दिए हैं। हनुमान धाम की नक्षत्र वाटिका को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि मेले में सुरक्षा की दृष्टि को लेकर काफी कम पुलिस बल तैनात किया गया है। जिसके चलते अराजक तत्वों का उत्पात चरम पर है।
गुंडागर्दी रोकनेे के लिए तलाशी अभियान
मेले मेें शराब पीकर हुड़दंग मचाने की काफी शिकायत के चलते सीओ भोपा रिजवान अहमद ने शुक्रताल मेले में प्रवेश करने वाले भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तलाशी का अभियान चलाया, जिसमें बुग्गियों से भारी मात्रा में शराब और हथियार मिले। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
श्रद्धालुओं ने लियव्यंजनों को मजा
मेले में आए श्रद्धालु अपने डेरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लेने का लुत्फ उठाने का अवसर हाथ से जाने नहीं दे रहे हैं, जिसमें सुबह की चाय पर पकौड़ी, हलवा आदि के साथ दोपहर को पूरी सब्जी और दही रायता और दाल, चावल आदि का आनंद ले रहे हैं।