{"_id":"59bc2c0e4f1c1b21688b4cb5","slug":"21505504270-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम के टैक्स से मालामाल टोल प्लाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम के टैक्स से मालामाल टोल प्लाजा
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के टैक्स से टोल प्लाजा मालामाल हो रहा है। परिवहन निगम की बसों से रोजाना टोल टैक्स के रूप में 70 हजार रुपये अदा होते हैं। इतना ही नहीं एक माह में 21 लाख रुपये बतौर टैक्स के रूप में अदायगी होती है। बसों में किराया बढ़ने की भी सुगबुगाहट को लेकर डिपो पर अधिकारियों ने तैयारियों की रिहर्सल की है।
परिवहन निगम के पास डिपो में निगम की 138 और अनुबंधित की 68 बसें हैं। जिनके संचालन के लिए चालक-परिचालकों की संख्या तो काफी है, लेकिन ईआईटीएम की कमी है। डिपो में करीब 30 ईटीआईएम के कारण बसों के संचालन में दिक्कतें बनी हुई हैं। इसके बावजूद नेशनल हाईवे-58 के साथ आगरा, अलीगढ़, लखनऊ रूट आदि पर डिपो की बसें एक दिन में बड़े पैमाने पर टैक्स जमा करती है। हाईवे के टोल प्लाजा पर निगम के खाते से रोजाना 70 हजार रुपये टैक्स के रूप में जमा होते हैं। महीने में 21 और साल में डिपो की बसों के माध्यम से दो करोड़ 52 लाख से अधिक रुपये की टैक्स की अदायगी होती है।
पहले यह रकम टोल प्लाजा पर बस दर बस जमा होती थी, अब एकमुश्त टोल प्लाजा के खाते में जमा होती है। इसके लिए परिवहन ने फास्टटेग लगाकर एक्सिस बैंक से करार किया है, जो हर महीने टोल प्लाजा के खाते में पैसा जमा करता है। कंप्यूर सेक्शन के कॉआर्डिनेटर अनुज त्यागी ने बताया कि एक्सिस बैंक से टोल प्लाजा पर रोजाना जमा होने वाले टैक्स की डिटेल ली जाती है। टोल प्लाजा पर पूरी तरह से टैक्स जमा करने की व्यवस्था को ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन
बसों के शीशे टूटे, टैक्स में दिक्कत
डिपो में एक निगम और तीन अनुबंधित बसों के शीशे टूट गए। जिसके चलते वर्कशॉप से नए शीशे लगा दिए गए, लेकिन शीशों पर बारकोडिंग वाला फास्टटेग नहीं लगाया गया। जिसके चलते इन बसों को टोल प्लाजा पर रोक लिया गया। परिचालक के कैश में भुगतान करने के बाद बसों को रवाना किया जा सका।
-------------------
किराया बढ़ने की हलचल
प्रदेश सरकार ने किराया बढ़ाए जाने के संकेत दे दिए हैं। इसको लेकर परिवहन निगम से भी फीडबैक लिया गया है। वर्तमान में 86 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया स्कीम लागू है, लेकिन इसे अब 95 पैसे किए जाने पर मंथन चल रहा है। इससे प्रति किलोमीटर पर 9 पैसे का प्रभाव पड़ेगा। जिसका यात्रियों की जेब पर भार पड़ेगा।