{"_id":"59b1a0fb4f1c1bed7f8b4d1c","slug":"21504813307-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर देखें शहर के मुख्य स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक पर देखें शहर के मुख्य स्थल
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक क्लिक पर देखें शहर के मुख्य स्थल
मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। एक क्लिक पर अपने शहर के अनेक स्थानों, विशेष वस्तुओं के साथ व्यक्ति के बारे में जानकारी ले सकेंगे। जनपद के युवाओं ने डिजिटल वेब पोर्टल बनाया है। इस पर शहर की तमाम जानकारियां अपलोड की गई हैं। डिजिटल एमजेडएनडॉटकॉम पर अनेक वस्तु, विषयों को देखा जा सकता है।
नईमंडी के एक पैलेस में आयोजित कार्यशाला में डिजिटल एमजेडएनडॉटकॉम पोर्टल का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि अर्जुन तोमर और विशिष्ट अतिथि संदीप शर्मा रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं का पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए यह अच्छा कदम है। अब डिजिटल दुनिया पर भी जनपद का नाम सामने आएगा। युवा टीम के बनाए वेब पोर्टल पर शहर के अनेक चिकित्सकों, समाचार पत्रों के स्थान, पते के साथ सरकारी दफ्तरों की जानकारी आसान होगी। कंपनी अधिकारी रवि धीमान ने कहा कि जनपद का नाम डिजिटल की दुनिया में सर्वोच्च पायदान पर होगा। इस दौरान अमित श्रीवास्तव, सरगम सक्सेना राहुल पाल, अमित प्रजापति, विकास, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।