फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अलर्ट पर रखे गए अस्पताल

अलर्ट पर रखे गए अस्पताल

Sun, 20 Aug 2017 02:15 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
अलर्ट पर रखे गए अस्पताल
अलर्ट पर रखे गए अस्पताल
विज्ञापन

खतौली। ट्रेन हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के साथ आसपास के जिलों मेरठ, बागपत, शामली और सहारनपुर के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया। इन जिलों की एंबुलेंसों को भी मौके पर भेजा गया।
हादसे के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पतालों में पहुंचाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राइवेट अस्पतालों को भी मैसेज करा दिया गया कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती कराया जा सकता है। सरकारी अस्पतालों में सभी स्टाफ को ड्यूटी पर बुला लिया गया। मुजफ्फरनगर के अलावा शामली, मेरठ, बागपत, बिजनौर और सहारनपुर की एंबुलेंसों को भी मौके पर रवाना कर दिया गया। हादसा स्थल के आसपास एंबुलेंसों को लगाया गया। घायलों को तत्काल उनमें डालकर अस्पताल भेजा जा रहा था। मेरठ में सर्वाधिक व्यवस्था होने की वजह से ज्यादातर घायलों को मेरठ भेजा गया।
विज्ञापन

बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में भी घायल भर्ती कराए गए। पूरे जिले का फोर्स मौके पर बुलाया गया। मेरठ, शामली और बागपत का पुलिस फोर्स को भी कॉल कर लिया गया। सबसे ज्यादा दिक्कत अनावश्यक भीड़ के पहुंचने पर हुई। पुलिस को भीड़ को हटाने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। शहर के जिला अस्पताल के अलावा खतौली और मेडिकल कालेज में भी घायल भर्ती कराए गए हैं। ज्यादातर घायल बाहर के मुसाफिर हैं। स्थानीय घायलों की संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed