{"_id":"595e89144f1c1b893f8b47a6","slug":"21499367700-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। बीडीओ ने ब्लाक के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक लेकर गांवों में 10,036 पौधरोपण कराने के दिशा निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को बीडीओ विजय प्रताप यादव ने ब्लाक के सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर शुक्रवार को क्षेत्र में होने वाले पौधरोपण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में ग्राम पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। ब्लाक में 10,036 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें छायादार व फल देने वाले पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने के लिए ग्राम प्रधान व गणमान्य लोगों की मदद ली जाएगी। उन्होंने कंावड़ यात्रा को लेकर हाईवे पर पडने वाले गांवों की साफ सफाई की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।