फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   21 Gram Panchayats that have become TB free will be honored

Muzaffarnagar News: टीबी मुक्त हुई 21 ग्राम पंचायतों को मिलेगा सम्मान

Mon, 23 Sep 2024 03:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
21 Gram Panchayats that have become TB free will be honored
मुजफ्फरनगर। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में मानकों के अनुसार सफलता हासिल करने वाली जनपद की 21 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। गांव के प्रधानों को दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की एक-एक कांस्य प्रतिमा भेंट की जाएगी।
विज्ञापन


केन्द्र और राज्य सरकार टीबी उन्मूलन पर जोर दे रही है। जिसके लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम की सफलता पर स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज की महत्वपूर्ण कड़ी ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया जा रहा है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता उपरांत फरवरी माह में जनपद की 21 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित कर दिया गया था। इससे पहले किये गए सर्वे में इन ग्राम पंचायतों में सेंट्रल टीबी डिवीजन के निर्धारित मानक पूरे मिले थे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने से पहले जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर सेंट्रल टीबी डिवीजन के छह बिंदुओं का भौतिक सत्यापन किया था। गांव में घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीम व अन्य विभागों की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जमीनी हकीकत को परखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed