{"_id":"5cdb0ec3bdec220771035464","slug":"201557860035-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 मई के बाद शुरू होगा किसान निधि का पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 मई के बाद शुरू होगा किसान निधि का पोर्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 मई के बाद शुरू होगा किसान निधि का पोर्टल
मुजफ्फरनगर। किसान सम्मान निधि की धनराशि कुछ खातों से वापस होने की शिकायतों के बाद विभाग ने शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन नंबर और ई-मेल आईडी जारी की है। साथ ही कहा गया है कि 23 मई के बाद पोर्टल शुरू होने पर ही इस तरह की समस्या के संबंध में शिकायतों का निस्तारण किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिले के एक लाख तीन हजार किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की दो किस्त आईं हैं। पहली किस्त फरवरी माह में दूसरी अप्रैल में आई थी। उपनिदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ किसानों की शिकायत है कि उनके खाते से धनराशि वापस हो गई है या उनके खाते में धनराशि आई ही नहीं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पोर्टल बंद है। यह पोर्टल 23 मई के बाद खुलेगा। इसके बाद ही किसानों की समस्या के समाधान के बारे में बताया जा सकता है। यदि इस संबंध में किसानों को कोई शिकायत हो तो वे वेलफेयर सेक्शन के फोन नंबर 011-23382401 या ईमेल आईडी पीएमकिसान-एचक्यूआरएञ्चजीओवी डॉट आईएन पर दर्ज करा सकता है।