फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उद्योग व्यापारी प्रतिनिधिमंडल कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

उद्योग व्यापारी प्रतिनिधिमंडल कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Sun, 17 Mar 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
उद्योग व्यापारी प्रतिनिधिमंडल कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
व्यापारियों से आपसी मतभेद दूर करने का आह्वान
विज्ञापन

मीरापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी प्रतिनिधिमंडल की मीरापुर इकाई से जुड़े व्यापारियों को रविवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने शपथ दिलाई।
कस्बे की माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी आपसी मतभेद दूर कर एकजुट हों और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को सहन न करें। इससे पहले कार्यक्रम में मीरापुर शाखा का गठन किया गया, जिसमें हर्ष कुमार संगल को संरक्षक, आशीष संगल को अध्यक्ष, सरदार हरजीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय गोयल को महामंत्री, राकेश वर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके अलावा, रमन रस्तोगी, मुशर्रफ इदरीसी, संजीव मेहता, रोहित संगल, अमित संगल, अमित संगल उर्फ सोनू को उपाध्यक्ष, धर्मवीर सैनी, विभोर डागा, तरुण गर्ग, नीरज रस्तोगी, सुमित वर्मा को मंत्री चुना गया। विकास वर्मा को विशेष सचिव, अनीता शर्मा को मीडिया प्रभारी, गौरव वत्स को प्रचार मंत्री, संजीव गोयल को मंत्री विशेष, प्रियकांत रस्तोगी व जसवीर सिंह को सचिव और पुनीत रस्तोगी को आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया। इसरार सिद्दीकी, नीरज जैन, इमरान इलाही, शाहनवाज, ब्रजभूषण अग्रवाल और राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी नवविवाहिता ने तहरीर देकर पति व ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पड़ोस के युवक पर छत के रास्ते शनिवार देर रात घर में घुसकर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोडा पोस्त समेत दबोचा युवक
मीरापुर। पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान मौहल्ला मुश्तर्क निवासी अमजद पुत्र इकबाल को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.200 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अमजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, गांव कुतुबपुर निवासी सरताज पुत्र दिल्लू को खतौली रोड से देशी शराब के 25 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया। उसे भी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


पानी चलाने के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव रूमालपुरी निवासी राजकुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने बेटे सुमित के साथ खेत पर पानी चलाने गया था। आरोप है कि खेतों पर काम करने के दौरान गांव के ही आरोपियों ने साथियों के साथ आकर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने उनका मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed