फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   करंट से युवक की मौत पर बिफरी भीम आर्मी

करंट से युवक की मौत पर बिफरी भीम आर्मी

Thu, 14 Feb 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत पर बिफरी भीम आर्मी
करंट से युवक की मौत, हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव वहलना-सुजड़ू मार्ग पर लाइन ठीक करते हुए मौलाहेड़ी के युवक की करंट से मौत होने के मामले में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुजड़ू बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने युवक की मौत के लिए एक्सईएन, जेई व दो कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया। जिस पर पुलिस ने उक्त चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में दो लाख का नकद चेक और पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से संस्तुति के आश्वासन पर लोग माने।

सुजड़ू स्थित 66 केवीए बिजलीघर पर ठेकेदार के अंडर में काम करने वाला मंसूरपुर केे गांव मौलाहेड़ी निवासी सचिन पुत्र यशवीर मंगलवार को वहलना-सुजड़ू मार्ग पर फाल्ट ठीक करते हुए करंट की चपेट में आ गया। सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता सुजड़ बिजलीघर पहुंचे और एक्सईएन पंकज कुमार, जेई राजेश कुमार और दो बिजली कर्मचारियों अरुण व गौरव की लापरवाही से सचिन की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली व सिविल लाइंस थाना पुलिस ने किसी तरह भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को शांत किया। एसडीएम सदर कुमार भूपेंद्र ने मौके पर पहुंचकर विद्युत निगम की ओर से पीड़ित के परिजनों को दो लाख रुपये नकद का चेक दिलाने के साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये मदद के आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत किया। मामले में सचिन के भाई नीरज की तहरीर पर शहर कोतवाली में एक्सईएन, जेई व दोनों कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed