फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राहुल गांधी के बयान पर उलमा खफा

राहुल गांधी के बयान पर उलमा खफा

Fri, 08 Feb 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी के बयान पर उलमा खफा
देवबंद (सहारनपुर)। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर तीन तलाक बिल को समाप्त करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर उलमा एक राय नहीं है। ऑल इंडिया दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक कारी इस्हाक का कहना है राहुल गांधी भाजपा की राह पर चलकर अपनी सरकार बनाने में रोड़ा अटका रहे हैं, जबकि मुफ्ती असद कासमी ने उनके बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार बनने पर वह अपना वादा न भूल जाएं। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने राहुल गांधी के बयान का भरपूर समर्थन करते हुए कहा कि इस तरह का बयान मुसलमानों के हक में है। भाजपा सरकार के रहते मुसलमानों पर जुल्म ज्यादती हो रही है। धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप कर उन पर कानून बनाकर भाजपा जबरदस्ती मुसलमानों पर उसे थोप रही है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को पूरी आजादी है कि इस मुल्क में रहते हुए अपने मजहब पर अमल करें, लेकिन भाजपा सरकार की लगातार यही कोशिश रही है कि मुसलमानों को परेशान किया जाए। मुफ्ती असद ने कहा कि जब जब चुनाव आते हैं तब तब नेता एक दूसरे को लुभाने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। इसलिए राहुल ने जो बयान दिया है उन्हें इस पर अटल रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed