फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सरहद पार भी मौलाना महमूद मदनी के इस्तीफे पर चर्चा

सरहद पार भी मौलाना महमूद मदनी के इस्तीफे पर चर्चा

Thu, 17 Jan 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
सरहद पार भी मौलाना महमूद मदनी के इस्तीफे पर चर्चा
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी के इस्तीफे को लेकर हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि सरहद पार भी चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल मौलाना महमूद मदनी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अच्छी पकड़ रखते हैं। कई बार मदनी का पाकिस्तान में भव्य स्वागत भी किया गया। यही वजह है कि बुधवार को उनके इस्तीफे को लेकर पाकिस्तान में भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

इस्लामिक और राजनीति हल्कों में मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने बुधवार को महासचिव पद से त्यागपत्र दिया तो इसकी गूंज पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी सुनने को मिली। इस्तीफे को लेकर जहां मुल्क के भीतर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। वहीं यह इस्तीफा सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ तो सीधा पाकिस्तान तक जा पहुंचा। पाकिस्तान में इस्तीफे पर चर्चा होने को लेकर संगठन से जुड़े एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed