{"_id":"5bc8da1fbdec2269a414f098","slug":"201539889695-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीरामलीला के कलाकारों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीरामलीला के कलाकारों को सम्मानित किया
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया
सिखेड़ा। गांव बहादुरपुर में चल रही रामलीला में लंका दहन की लीला, रावण द्वारा भाई विभीषण को घर से निकालने और विभीषण ने रामदल में श्रीराम की शरण में जाने की लीला, लक्ष्मण मूर्छा लीला आदि का मंचन किया गया। इस मौके पर चरथावल के विधायक विजय कश्यप व सांसद के भाई डॉक्टर विवेक बालियान ने श्रीराम, रावण, हनुमान का अभिनय करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। लंका दहन के बाद मेघनाद और लक्ष्मण के बीच युद्ध हुआ, जिसमें लक्ष्मण मूर्छित हो गए। इसके पश्चात श्रीराम ने हनुमान को संजीवनी बूटी लेने के लिए हिमालय पर्वत पर भेजा और लक्ष्मण के वियोग में भाई श्रीराम बहुत रोए। इस मौके पर विधायक विजय कश्यप और डॉक्टर विवेक बालियान ने पहुंचकर श्रीराम, रावण को तलवार भेंट की व दोनों ने हनुमान को गदा भेंट की और सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर बबलू तोमर, शालू चाहल, हितेंद्र तोमर, संजीव, आलोक, भूरा, काला आदि मौजूद रहे।