फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीएम व एसएसपी ने जनता की शिकायतों को सुना

डीएम व एसएसपी ने जनता की शिकायतों को सुना

Wed, 03 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
डीएम व एसएसपी ने जनता की शिकायतों को सुना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खतौली। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजीव कुमार शर्मा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने जनता की शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि समय पर शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में कुल 35 शिकायत दर्ज की गई, जिनमें से मात्र 4 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।

मंगलवार को दो अक्तूबर को गांधी जयंती की सरकारी छुट्टी होने की वजह से बुधवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने शिकायतों को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया वे मौके पर ही पहुंचकर उनका निस्तारण कराएं, ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना और संबंधित थानाध्यक्ष को निस्तारण करने के निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम इंद्रा कांत द्विवेदी, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह, तहसीलदार भगत सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- डीएम और एसएसपी ने जनता की शिकायतों को सुना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed