फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खेड़ामस्तान गांव का पीर बाबा मस्तानशाहां का मकबरा

खेड़ामस्तान गांव का पीर बाबा मस्तानशाहां का मकबरा

Sun, 09 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खेड़ामस्तान गांव का पीर बाबा मस्तानशाहां का मकबरा
हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है मकबरा
विज्ञापन

बुढ़ाना।
खेड़ामस्तान में पीर बाबा मस्तान शाह का मकबरा तत्कालीन कलक्टर आर मिल्टर व्हाइट ने 1928 में बनवाया था। पीर बाबा के मकबरे पर उनके भक्त चादर तथा प्रसाद चढ़ाकर खुशहाली के लिए मन्नतें मांगते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पीर बाबा अपने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करते हैं।
तहसील क्षेत्र का गांव खेड़ामस्तान अपने नाम से प्रसिद्ध है। खेड़ामस्तान को अपनी पहचान बताने की कोई आवश्यकता नहीं है। अंग्रेजी शासन काल में खेड़ा मस्तान गांव का नाम भोगलखेड़ा था। बाद में भोगलखेड़ा से बदलकर खेड़ामस्तान हो गया। खेड़ामस्तान गांव की एक लंबी कहानी है। शाही मुगल खानदान के वंशज मस्तान शाह बचपन में वैरागी हो गए थे। शाही महल को छोड़कर उन्होंने एकांत में जाकर इबादत की। गांव खरड़ की जूड में इबादत करते हुए वे खेड़ामस्तान गांव में आ गए थे। उस समय खेड़ामस्तान गांव का नाम भोगलखेड़ा था। गांव के बहार निर्जन स्थान पर बडे़ झाड़ के पास उन्होंने अपनी इबादत की। मस्तान शाह की प्रसिद्धि पूरे क्षेत्र में फैल गई थी। वे आने वाले भक्तों की इच्छाओं को पूरी करने वाले थे। अंग्रेजी शासनकाल में वर्ष 1928 में मुजफ्फरनगर के तत्कालीन कलक्टर आर मिल्टर व्हाइट अपने एक हिंदुस्तानी नौकर के साथ मस्तानशाह के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा किअंग्रेज कलक्टर ने मस्तान शाह के सम्मान में सर नहीं झुकाया तो वे घोडे़ सहित जमीन पर गिर पडे़। अंग्रेज कलक्टर चरणों में जाकर गिरे थे। बाबा मस्तानशाह ने उन्हें माफ कर दिया था। वर्ष 1928 में ही बाबा मस्तानशाह ने अपने भक्तों के सामने अपना शरीर त्याग दिया था। इस दौरान तत्कालीन अंग्रेज कलक्टर भी वहां मौजूद थे। अंग्रेज कलक्टर ने उनकी याद में भोगलखेड़ा गांव में एक भव्य इमारत का निर्माण करवाया। इमारत में एक मस्जिद व पीर बाबा मस्तानशाह का मकबरा बनवाया। इमारत के मुख्य द्वार पर अंग्रेज कलक्टर द्वारा लगवाया गया पत्थर आज भी उनकी याद दिलाता है। इस इमारत में पहले तो जूनियर हाईस्कूल हुआ करता था। बाद में शिक्षा विभाग द्वारा अपनी इमारत बना लेने के बाद किराए पर ली गई। पीर बाबा मस्तानशाह की इमारत को खाली कर दिया था। देखरेख के अभाव में यह इमारत खंडहर का रूप ले चुकी है। मस्तान शाह के नाम पर अंग्रेज कलक्टर ने राजस्व के रिकार्ड में भोगलखेड़ा का नाम बदलकर पीर बाबा मस्तानशाह के नाम पर खेड़ामस्तान रख दिया था। आज भी खेडामस्तान गांव की पहचान पीर बाबा मस्तानशाह के नाम से होती है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा
बुढ़ाना। पीर बाबा मस्तानशाह के मजार परिसर में प्रति वर्ष तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है। इस मेले में दूरदराज से आने वाले भक्त उनके मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नते मांगते हैं। 9,10 व 11 सितंबर को उनके मजार परिसर में मेले का आयोजन होगा। उनके श्रद्धालु इस दौरान उनके मजार पर पहुंचकर धूपबत्ती प्रसाद व चादर चढ़ाकर मन्नते मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed