{"_id":"5b941667867a557ecc326c83","slug":"201536431719-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव कवाल में साथी मंच मेले का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कवाल में साथी मंच मेले का शुभारंभ
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गांव कवाल में साथी मंच मेले का शुभारंभ
जानसठ। गांव कवाल में महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश महिला समाख्या मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में एक साथी मंच मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। छात्र-छात्राओं को डीएम द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
ब्लाक के गांव कवाल के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश महिला समाख्या मुजफ्फरनगर द्वारा विद्यालय की 10 छात्राएं और 10 छात्रों का प्रेरक के रूप में चयन किया गया। इन बच्चों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जेआरपी शमशाद ने बताया की प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को शिक्षा, सफाई, पर्यावरण, जल संरक्षण व समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके साथ साथ अपने गांव और स्कूल को भी आदर्श बनाना चाहिए। मेला आठ सितंबर से कवाल के उच्च प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ हुआ है, जो जानसठ, मोरना, खतौली क्षेत्र के गांव में लगाया जाएगा और 14 सितंबर को मुजफ्फरनगर में इस मेले का समापन होगा। स्थान प्राप्त बच्चों को डीएम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ग्राम प्रधान के पति मोहम्मद इस्लाम ने कहा कि गांव समाज में सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए। छात्राओं की सुरक्षा का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए। इस अवसर पर शबनम, आसमां, सोनाक्षी, अर्चना, आशा, नेहा, उवेश सिद्दीकी, अनीता, अंजलि, रूपभा आदि उपस्थित रहे।