{"_id":"5b771b0b42c792465b6886d4","slug":"201534532363-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षवर्धन ने पेंटिंग बना कर अटल को दी पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षवर्धन ने पेंटिंग बना कर अटल को दी पुष्पांजलि
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भारत रत्न एवं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन की खूबियों से युवा भी प्रभावित रहे है। एसडी पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र हर्षवर्धन ने राजनीति के शिखर पुरुष को उनकी स्मृति में पेंटिंग बना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कालजयी अटल बिहारी वाजपेयी युवाओं के दिलों में अपने अटल व्यक्तित्व की गहरी छाप छोड़ गए है। युवा कलाकार हर्षवर्धन ने उनकी स्मृति में कैनवास पर कुंची और रंगों से पुष्पांजलि अर्पित की। सरकुलर रोड स्थित संतोष विहार निवासी छात्र ने बताया कि परमाणु परीक्षण कर वाजपेयी ने विश्व में भारत की धाक जमाई थी। उनकी कविताएं ऊर्जा देती है। उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कई पेंटिंग बना कर दिल्ली भाजपा मुख्यालय को भेंट की जाएगी। बताते चले कि बाल दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एसडी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या चंचल सक्सेना ने हर्षवर्धन की बनाई पेंटिंग भेंट की थी।