{"_id":"5b69ed144f1c1b75568b5d33","slug":"201533668628-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन पूजन के साथ कांवड शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन पूजन के साथ कांवड शिविर का शुभारंभ
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवन पूजन के साथ कांवड़ शिविर का शुभारंभ
चरथावल। सिद्धपीठ प्राचीन महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुभाष चंद शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कराया। अतिथियों ने सिद्धपीठ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों कांवड़िये हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने मंदिर प्रांगण में पहुंचे। दूरदराज के शिव भक्त शिवलिंग पर मत्था टेककर लक्ष्य की ओर बढ़ते गए। शामली जनपद के दर्जनों गांवों को जाने वाले कांवड़िये मंदिर में विश्राम के लिए रुके। चरथावल क्षेत्र के कांवड़ियों ने मंदिर प्रांगण में पहुंचकर विश्राम किया। विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने भगवान आशुतोष की आरती की। पूर्व चेयरमैन बीना त्यागी, चेयरमैन पुत्र के गौरव त्यागी, सुभाष चंद त्यागी, कैंप संयोजक आदेश गर्ग, सुरेश शर्मा, सुदेश त्यागी, कोमल सिंघल, रविकांत त्यागी, शुगन चंद त्यागी, मिथुन त्यागी, अनुज त्यागी, अरविंद त्यागी मौजूद रहे। संचालन कुशलपाल त्यागी ने किया।