{"_id":"5b16dd904f1c1bf16e8b64ff","slug":"201528225168-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूलिका के रंगों से सजी कल्पना की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूलिका के रंगों से सजी कल्पना की उड़ान
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन की कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरा
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के निर्देशन में प्रयत्न संस्था द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने मन की कल्पनाओं को कैनवास पर उकेरा। सामाजिक कुरीतियों, पर्यावरण चेतना, भारत भाग्यविधाता और मेरी सुंदर कल्पना के चार वर्गों में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
एसडी इंटर कॉलेज के परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र एवं सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने किया। कल्पना की उड़ान थीम पर हुई स्पर्धा में कक्षा पांच तक के बच्चों में आर्यन वर्मा, तनिषा, रिया ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। सांत्वना पुरस्कार सौम्या, मनन जैन, अभिषेक को मिला। कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों में भविका प्रथम, कौशांबी पंवार द्वितीय, हार्दिक अग्रवाल तृतीय रहे। शिवानी बालियान, अनुश्री गर्ग, अवंतिका चौहान की पेंटिंग सांत्वना की श्रेणी में रखी गई। कक्षा 12 तक के बच्चों में खुशी राठी पहले, आशीष सैनी दूसरे और आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। अनमोल सैनी, विपुल धीमान, आस्था शर्मा की पेंटिंग भी सराहनीय रही। परास्नातक वर्ग में साक्षी सेनवाल, ज्योति रानी, प्रज्ञा चौधरी पहले तीन स्थानों पर रही। आरुषी, शगुफ्ता, पुनीत कुमार को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रोफेसनल आर्टिस्ट श्रेणी में नरेश शर्मा, रेखा वर्मा, मयंक सैनी और रहीमा फैजल को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। मोनिका चौहान और भावना की पेंटिंग भी सराही गई। निर्णायक मंडल में प्रवीण सैनी, डॉ अमित वर्मा, डॉ निशा शर्मा, डॉ गीतांजलि वर्मा, डॉ राजबल सैनी, नंदकिशोर शर्मा, डॉ रिंकू एस गोयल, साधना मेहता, बीना कुमार, सोनिया आर्या, गुंजन अरोरा शामिल रहे। प्रयत्न के प्रोग्राम कोर्डिनेटर समर्थ प्रकाश, असद फारुकी, बीना शर्मा, रश्मि मिश्रा, बलजीत कौर, अनुराधा वर्मा, मीरा शर्मा, डॉ विकास कुमार आदि रहे।