{"_id":"5b1190a44f1c1b8d6e8b5bb5","slug":"201527877796-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर हादसे में घायल तीसरे श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर हादसे में घायल तीसरे श्रद्धालु की मौत
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर हादसे में घायल तीसरे श्रद्धालु की मौत
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
हाइवे पर मंगलवार की देर रात श्रद्धालुओं की कार ऑक्सीजन के सिलिंडरों से भरी खराब खड़ी डीसीएम गाड़ी से जा घुसी थी। कार सवार बाप और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ श्रद्धालु घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को गंभीर रूप से घायल तीसरे श्रद्धालु की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
अलीगढ़ के कस्बा गोंडा निवासी नरेंद्र वाशने अपने परिवार और रिश्तेदार के साथ 30 मई की सुबह हरिद्वार गए थे। देर रात करीब 2.30 बजे कार सवार श्रद्धालु अपने घर लौट रहे थे। हाइवे पर सठेड़ी गंगनहर पुल के पास सड़क पर ऑक्सीजन सिलिंडरों से भरी डीसीएम खराब हुई खड़ी थी। कार तेज गति से सीधे डीसीएम के पीछे घुस गई। कार में सवार नरेंद्र वाशने और उसके 10 साल के पुत्र नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गंभीर रूप से घायल नवनीत वाशने उर्फ नीटू की मेरठ के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।