{"_id":"5b09adb94f1c1bf46e8b4d02","slug":"201527360953-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी
खतौली। गांव भायंगी में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण दिवस पर किसानों को कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मुकेश शर्मा ने की। इस अवसर पर अपर उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी जानसठ रामकिशोर ने उपस्थित कृषकों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जैविक खेती के संबंध में भी बताया। कृषि प्राविधिक सहायक रामप्रकाश शर्मा ने कृषक पंजीकरण कराने व उससे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रवीन कुमार ने विकास खंड द्वारा योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अमरीश कुमार बीटीएम व अश्वनी कुमार एटीएम का सहयोग रहा। दस दौरान काफी कृषक उपस्थित रहे।