फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अफसरों के ऑफिस, आवास पर लगेंगे प्रीपेड मीटर

अफसरों के ऑफिस, आवास पर लगेंगे प्रीपेड मीटर

Fri, 27 Apr 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अफसरों के ऑफिस, आवास पर लगेंगे प्रीपेड मीटर
अफसरों के ऑफिस आवास पर लगेंगे प्रीपेड मीटर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में प्रीपेड मीटर लगाने का काम छह मई से शुरू हो जाएगा। सबसे पहले अफसरों के ऑफिस और आवासों पर यह मीटर लगेंगे। सरकारी कर्मचारियों के आवास को प्राथमिकता दी जाएगी। मीटर जिले में आ चुके है, सर्व प्रथम एक हजार मीटर जिले में लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

मोबाइल रिचार्ज की तरह अब बिजली की खर्च भी होगा। जितना रिचार्ज कराओगे उतनी ही बिजली मिलेगी। बिजली भी सामान्य कनेक्शन से सस्ती मिलेगी। प्रदेश सरकार ने अभियान की शुरुआत में सबसे पहले सरकारी दफ्तरों, अफसरों के आवासों और कर्मचारियों के घरों पर प्री पेड कनेक्शन देने का निर्णय लिया है। लगभग एक हजार कनेक्शन अभियान की शुरुआत में जिले में लगाए जाएंगे। आम आदमी जो भी इसके लिए आवेदन करेगा उसको तुरंत कनेक्शन दे दिया जाएगा। टाउन हाल स्थित बिजली विभाग के ऑफिस से यह योजना संचालित होगी। अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय क्षेत्र एके आत्रेय ने बताया कि पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान में पूरा विभाग लगा है। छह मई से प्रीपेड कनेक्शन को लेकर कार्यक्रम चला दिया जायेगा। सरकार का आदेश है कि सबसे पहले सरकारी कार्यालयों, अफसरों और कर्मचारियों के आवासों को इससे जोड़ऩा है। इसमें सामान्य कनेक्शन पांच से सात प्रतिशत तक बिजली के रेट कम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed