{"_id":"5adce0154f1c1b3a0b8b6091","slug":"201524424725-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहन बंद कराने को भाकियू का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहन बंद कराने को भाकियू का हंगामा
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड वाहन बंद कराने के लिए हंगामा
मोरना। भोकरहेड़ी में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ओवरलोड वाहनों को बंद कराने की मांग को लेेकर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बमुश्किल समझाबुझाकर शांत किया। कार्यकर्ताओं ने वाहनों के बंद न होने पर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।
रविवार को भोकरहेड़ी में ओवरलोड सीमेंट के कट्टों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली का अचानक टायर फट गया, जिसको लेकर काफी लंबा जाम लग गया। जाम लगने को लेकर ग्रामीणों की वाहन ठेकेदारों के बीच झड़प तक हो गई थी। भाकियू कार्यकर्ता एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों को बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ओवरलोड वाहनों के चालान काटने प्रारंभ कर दिए, तब कहीं जाकर कार्यकर्ता शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में भाकियू नेता नवीन सहरावत, भाकियू राष्ट्रवादी के जिला प्रभारी चंद्रपाल सिंह, विकास, बोबी, मनोज, सचिन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।