फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्रामीणों का एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन

ग्रामीणों का एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 17 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन
खतौली। ग्रामीणों ने बिजली की कई समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू भानू जिलाध्यक्ष नकुल अहलावत के नेतृत्व में गांव नंगलारुर्द, भंगेला, डबल आदि गांवों के ग्रामीण शुक्रवार को एकत्र होकर एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि गांवों में विद्युत बिल बढ़कर आ रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीण उपभोक्ता विद्युत बिल नहीं दे सकते हैं। तार पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। जर्जर तारों के टूटने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार जेई से शिकायत करने पर इन तारों को बदला नहीं गया है। ग्रामीणों ने बिजली इन समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर एक्सईएन पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूर होकर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed