फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
बुढ़ाना। कस्बा व देेहात के शिवालयों में महाशिवरात्रि का पर्व आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिवालयों में महाआरती का आयोजन भी हुआ। सुबह होते ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक आरंभ हो गया। शिवालयों में शिव भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। महिलाओं ने जलाभिषेक के साथ पुष्प चढ़ाकर चौलाई के लड्डू का भोग भी लगाया। महाशिवरात्रि के पर्व पर कस्बा व देहातों के शिवालयों को खूब सजाया गया। इस मौके पर मंदिरों में हवन पूजन व महाआरती का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन



देहात में श्रद्घा से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व
भौराकलां। सिसौली और भौराकलां समेत क्षेत्र गांवो में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया। शिव मंदिरों में आज दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कस्बा सिसौली के होली चौक शिव मंदिर, चरौली के सिद्ध पीठ मंदिर, भौराकलां के बाजार शिव मंदिर, कपूरगढ़ के आनंद कुटी मंदिर को फूलों से सजाया गया। शिव भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर बेलपत्र भांग धतूरा चढ़ाकर मन्नतें मांगी। चरौली के शिव मंदिर में रात्रि जागरण का कर भगवान आशुतोष का गुणगान किया। भंडारे का आयोजन किया गया। कपूरगढ़ आनंद कुटी मंदिर में रामायण का अखंड पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत जयराम ब्रह्मचारी ने बताया कि भगवान भोल नाथ को श्रीराम की महिमा सुनना अतिप्रिय हैं।
विज्ञापन


संभलहेड़ा के पंचमुखी महादेव मंदिर में श्रद्घालु उमड़ेे
मीरापुर। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के समस्त शिवालयों में शिवभक्तों ने श्रद्धा पूर्वक भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। गांव संभलहेड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर मे प्रात: पांच बजे से जलाभिषेक करने वालों का तांता लग गया था। देर शाम तक जारी जलाभिषेक करने वालो में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आये सैकड़ों कांवड़िये शामिल रहे। यहां जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर के साथ साथ स्थानीय शिवभक्तों का आगमन रहा। पूजा अर्चना में भक्तजनों ने भगवान को गंगाजल, बेलपत्र, पुष्प, मिष्ठान, बेर व अन्य फल आदि समर्पित कर मनोकामना पूर्ण की। व्यवस्था में नरेंद्र गर्ग, पुष्पेंद्र शर्मा, विपिन राजवंशी, कृष्णपाल, जोनी, प्रवीण सैनी, विपिन, राजू धीमान, कलीराम, मोनू, सचिन, रवि, विनय दत्त, प्रियम, शुभम, नेत्रपाल, विपिन, संदीप आदि सक्रिय रहे। शांति व्यवस्था के लिये पुलिसबल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिसर में विद्वानो द्वारा महामृत्युंजय जाप भी जारी रहे। भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर में मेले जैसा वातावरण बना रहा। प्रसाद बेचने वालों ने भी शिवभक्तों की सेवा की। उधर, कस्बे के पंचायती मंदिर, सत्संग भवन, भैरोजी शिव मंदिर, कच्चा पक्का शिव मंदिर, माता काली मन्दिर, सैनी शिव मंदिर, राम मंदिर पंजाबी कालोनी, बालाजी धाम, जामुन वाली शिव मंदिर, योगमाया शिव मंदिर, भूमिया शिव मंदिर, थाना शिव मंदिर, शिव मंदिर मैन बाजार, मिश्रान शिव मंदिर के साथ साथ समस्त ग्रामीण अंचल के शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed