फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   करोड़ों के बकाए में बरनाला का मालिक हिरासत में

करोड़ों के बकाए में बरनाला का मालिक हिरासत में

Tue, 06 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों के बकाए में बरनाला  का मालिक हिरासत में
पांच प्रतिशत शुल्क जमा कराकर छोड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोहा उद्योग में बड़ा नाम बरनाला स्टील पर सरकार का तीन करोड़ 51 लाख एक हजार 239 रुपये बकाया है। वसूली के लिए प्रशासन ने आरसी जारी कर रखी है। सोमवार को तहसील कर्मियों ने बरनाला के मालिक को हिरासत में ले लिया। तहसील का शुल्क 17 लाख 50 हजार लेकर उन्हें छोड़ा गया। तहसीलदार रजनीकांत के निर्देश पर सोमवार को बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार शिव अवतार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बरनाला के डायरेक्टर अमीर खां को हिरासत में लिया। संग्रह अमीन अंजार हुसैन, शैलेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह ने अमीर खां को हवालात में बंद कर दिया। इस घटना के बाद बरनाला परिवार में हड़कंप मच गया। तहसीलदार ने बताया कि बकायादार का कहना है कि उन्हें कोर्ट से स्टे मिला है। स्टे आदेश दिखाने के लिए कहा गया है, तब तक तहसील शुल्क पांच प्रतिशत साढ़े 17 लाख जमा कराकर अमीर को छोड़ दिया गया है।

एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण
मुजफ्फरनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की 25 मेडिकल स्टोर मालिकों ने सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने बताया कि बसेड़ा, बरला, तेजलहेड़ा, सिकंदरपुर, सीकरी के स्टोर संचालकों ने सदस्यता हासिल की। बसेड़ा में इकाई का गठन भी किया गया। ईशा को अध्यक्ष और नवाब को महामंत्री बनाया गया। इस अवसर पर प्रमोद मित्तल, मुकेश सोम, बिजेंद्र शर्मा, सतीश तायल, सुबोध जैन, मंसूर आलम, कुलदीप शर्मा, राजीव चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed