{"_id":"5a57b7094f1c1b29198b4705","slug":"201515697929-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग लगी, लाखों का समान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग लगी, लाखों का समान जला
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान में आग लगने से नुकसान
खतौली। रसोई गैस सिलेंडर से गैस लीक होने से मकान में आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने फायर उपकरणों से बमुश्किल आग को बुझाया, तब तक मकान में लाखों रुपयों का सामान जल गया था।
मोहल्ला गणेशपुरी निवासी हनीफ मोल्लड़ के मकान में बृहस्पतिवार की सुबह परिवार की महिला रसोई में गैस पर खाना बना रही थी। अचानक गैस लीक होने से मकान में आग लग गई। परिवार के लोगों ने मकान से निकलकर शोर मचा दिया। आग पूरे मकान में फैल गई थी। आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। मोहल्ले के लोगों ने नगर की एक गैस एजेंसी के मालिक को फोन किया। गैस एजेंसी से कर्मचारी फायर उपकरणों को लेकर पहुंचे। कर्मचारियों ने फायर उपकरणों से बमुश्किल आग को बुझाया। आग में मकान में खड़ी बाइक, साइकिल, टीवी समेत कीमती कपड़ों समेत लाखों रुपयों का समान जल गया है।