फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपाईयों ने कालेज के बाहर डाला डेरा

भाजपाईयों ने कालेज के बाहर डाला डेरा

Tue, 09 Jan 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
भाजपाईयों ने कालेज के बाहर डाला डेरा
भाजपाइयों ने कॉलेज के बाहर डाला डेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएवी और एसडी कालेज में मतदान के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपाइयों ने भी डेरा डाले रखा। विधायक कपिल देव अग्रवाल और विक्रम सैनी ने डीएवी कालेज पर पहुंचकर चुनावी रुख का जायजा लिया। कालेज में छात्रसंघ शुल्क और फीस रसीद की जीरॉक्स कापी से मतदान कराए जाने पर हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने इस पर रोक लगाते हुए मामले को शांत किया।
दोपहर करीब एक बजे विधायक कपिल देव अग्रवाल और विक्रम सैनी डीएवी कालेज पर पहुंचे। इसको लेकर विद्यार्थी परिषद ने संगठन के नारे लगाए। भाजपा नेताओं ने कालेज में चुनाव की जानकारी ली। इस दौरान कुछ छात्रों ने कालेज प्रशासन पर मतदान से रोकने के आरोप लगाए। तुरंत ही विधायक ने मामले की जांच कराई। जिस पर कालेज से जवाब मिला कि छात्रसंघ शुल्क की जीराक्स कापी के कारण छात्रों को रोका गया है। इस पर विधायक ने सिटी मजिस्ट्रेट से फोन पर वार्ता की, उसके बाद छात्रों का गुस्सा शांत हो सका। दोनों विधायकों ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों के साथ चुनावी मंथन किया। उधर, कालेज के बाद हुड़दंग मचा रहे छात्रों को पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा, तब जाकर स्थिति काबू में आ सकी। डीएवी कॉलेज पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी और एसडी डिग्री कॉलेज पर नई मंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह पुलिस बल समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन

रौंद दिया स्वच्छ अभियान
मुजफ्फरनगर। कालेजों में चुनाव के दौरान छात्रों ने खूब पर्चे उड़ाए। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को पैरों तले रौंदा गया। चुनाव के बाद कालेज के गेट पर कचरे का अंबार लग गया। एबीवीपी और गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थकों ने पोस्टर, पर्चे उड़ाकर कर नारेबाजी की। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस फोर्स ने सख्ती दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। कालेजों में चुनाव के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा और सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने निरीक्षण किया। छात्रों को हुड़दंग मचाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उसके बाद भीड़ तितर-बितर हो सकी। कालेज प्रशासन से भी अधिकारियों ने मतदान व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed