{"_id":"5a4693844f1c1bd0408bfbc7","slug":"201514574724-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का चीनी मिल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का चीनी मिल में हंगामा
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। गन्ना वैरायटी खराब बताकर वापस लौटा देने पर गंगा खादर क्षेत्र के किसानों ने चीनी मिल में हंगामा कर दिया। मिल पर पहुंचे डीसीओ को किसानों ने ज्ञापन सौंपकर गन्ना लेने की गुहार लगाई।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब गंगा खादर क्षेत्र के किसानों द्वारा लाया गया वैरायटी 495 का गन्ना लेने से इंकार करते हुए लौटा दिया गया। किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष 495 वैरायटी के गन्ने की पहली फसल को मिल ने खरीदा था। अब वैरायटी की पेड़ी को मिल अधिकारी द्वारा लेने से इंकार किया जा रहा है। हंगामे की सूचना मिलने पर शुक्रवार शाम किसानों की समस्या को सुनने के लिए चीनी मिल पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश यादव को किसानों ने घेर लिया तथा गन्ना लेने की जिद पर अड़ गए। जिस पर जिला गन्ना अधिकारी ने 495 वैरायटी का गन्ना लेने का आश्वासन दिया। किसानों ने युवा भाजपा नेता अमित राठी के नेतृत्व में 495 वैरायटी गन्ने का डाटा एकत्र कर लेने की मांग करते हुए डीसीओ को अपनी मांग का एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजीव चेयरमैन, देवेंद्र चेयरमैन, अजय चेयरमैन, गन्ना अधिकारी अवधेश सिंह, मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक, मांगेराम, कर्णपाल, सीताराम, सूरजपाल, श्रीपाल, अतरसिंह, अतरपाल, राजेश कुमार, इंद्रपाल, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।