{"_id":"5a2ed7a64f1c1bd0408bc24c","slug":"201513019302-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने से इंकार
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव में नव निर्वाचित छह नगर पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने से इंकार किया।
नगर पंचायत के चुनाव में नव निर्वाचित सदस्य मुकेश शर्मा, उमा शर्मा, राशिद अजीम, मेहराज, शाहबुद्दीन उर्फ मुन्नन और अरुण कुमार सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने एक ज्ञापन तहसीलदार रतन वर्मा को दिया। कहा कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शंकर पैलेस में किया जाना निश्चित किया है। आरोप है कि प्राइवेट प्रापर्टी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गलत है। वे इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग नही लेंगे। इन सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह सरकारी कार्यालय के प्रांगण में करवाने की अपील की।