{"_id":"59a46ba84f1c1b9d018b4606","slug":"201503947688-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से टापू बना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से टापू बना शहर
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ घंटे तक जमकर बरसे बदरा, पारा गिरा
मुजफ्फरनगर। रविवार देर रात को आई आंधी-बारिश से शहर समेत हाईवे की भी सूरत बिगाड़ कर रख दी। इस सीजन की रिकार्ड तोड़ बारिश होने से शहर जलाशय में तब्दील हो गया। डेढ़ घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से हर गली-चौराहा पर कई फीट पानी चढ़ गया। चारो ओर जलभराव होने से नागरिकों को परेशानी हुई। निचले इलाकों में अधिक बुरा हाल रहा। लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुसने से नुकसान हुआ।
रविवार शाम को बादलों ने मंडराना शुरू कर दिया। देर रात करीब नौ बजे आंधी के साथ बारिश की फुहार फूट पड़ी। मानसूनी बारिश ने मौसम बदल दिया है। करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश ने पारे की कमर तोड़ दी। रिकार्डतोड़ बारिश होने से शहर टापू बन गया। शिवचौक, बालाजी चौक, कचहरी मार्ग, शामली रोड, सुभाष नगर, गांधी कालोनी, नवीन मंडी आदि क्षेत्रों में जलभराव होने से नागरिक परेशान हो गए। हालात इतने बुरे रहे कि नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस आया। सड़कों पर कई फीट तक पानी चढ़ गया। जिससे वाहन के इंजनों में पानी घुसने से वह बंद हो गए। रविवार के बाद सोमवार को भी रिमझिम बारिश हुई। रविवार देर रात को 65.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
दुकानों के शटर तक पहुंचा पानी
मुजफ्फरनगर। रविवार और सोमवार को बारिश होने कारण कारोबार भी प्रभावित रहा। नाले चोक होने से गंदा पानी व्यापारियों की दुकानों में भी भर गया। सड़कों पर जलभराव रहने से ग्राहक भी नदारद रहे। व्यापारियों ने बाल्टी और अन्य उपकरणों के माध्यम से दुकानों में भरे गंदे पानी को बाहर निकाला। जलभराव होने से मुख्यमार्गों पर यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई। वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था बनाने में घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी।