फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसानों की खेत तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत

किसानों की खेत तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत

Thu, 17 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
किसानों की खेत तक पानी  नहीं पहुंचने की शिकायत
खेत तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रमुख सचिव परिवहन एवं जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने तहसील सदर का निरीक्षण किया। लापरवाही पर कई कर्मचारियों और अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने समाधान दिवस में जनता की समस्याएं भी सुनीं। उनके सामने किसानों ने खेत में नहर का पानी नहीं पहुंचने की समस्या रखी।
सदर तहसील में परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों की सत्यता को भी परखा। ताजपुर कलां के सहेंद्र पाल ने बताया कि उनका गांव रजवाहे के आखिरी छोर पर है, उसके खेत में छह माह से पानी नहीं आया। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में शिकायतकर्ता के साथ दो गवाहों के हस्ताक्षर की भी व्यवस्था की गई है। प्रमुख सचिव ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का रजिस्टर भी देखा और समय से शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने तहसील का निरीक्षण भी किया। प्रमुख सचिव ने धमात के सतपाल सिंह से तहसील में आने का कारण पूछा, तो उन्होंने बताया कि वह लेखपाल से मिलने आए हैं। मनेश कुमार गुप्ता ने जल निगम के बिछाए गए पाइपों की सच्चाई रखी। उन्होंने जलनिगम के कार्यों के बोर्ड लगवाने की मांग की। दधेडू के किसान की जमीन कुर्क करने के बाद भी नीलाम नहीं करने का कारण पूछा और साफ शब्दों में कहा कि संबंधित अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर लें। इस अवसर पर तहसील सदर परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होेंने कहा कि हर व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि कम से कम एक पौधा लगाएं और उसे पोषित भी करें। इस अवसर पर डीएम जीएस प्रियदर्शी, एडीएम सुनील सिंह, एसडीएम सदर, तहसीलदार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुम्हें तो पहले कहीं देखा है
मुजफ्फरनगर। नायब तहसीलदार राकेश वर्मा की दराज में कुटेसरा गांव की फाइल देखकर नाराजगी जताई। प्रमुख सचिव ने कहा कि लेखपाल के पास होने वाली फाइल उनके पास कैसे। जब वर्मा ने जवाब दिया कि यह उनके आने से पहले से है, तो शुक्ला बोली कि तुम्हें मैने पहले कहीं देखा है। वर्मा ने बताया कि जब आप नैनीताल की डीएम थीं, तब मैं वहां कानूनगो था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed