फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सत्संग में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सत्संग में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sat, 10 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
सत्संग में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
समनदास आश्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

मोरना। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रताल स्थित सतगुरु समनदास महाराज आश्रम में आयोजित विशाल सत्संग में आस्था का सैलाब उमड़ा। जिसको लेकर नगर में मेले जैसा माहौल बना रहा। यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वामी जी के दर्शन कर परिवार की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।
तीर्थ नगरी शुक्रताल में फिरोजपुर मार्ग पर स्थित स्वामी समनदास महाराज आश्रम में आयोजित सत्संग और आशीर्वाद कार्यक्रम में स्वामी समनदास महाराज ने कहा कि भगवान ही मनुष्य को निर्भय बनाते हैं। भक्ति करने पर जिसको भय लगता है, समझो उसकी भक्ति में भूल है। कोई भी काम करो भगवान को प्रसन्न करने के लिए करो। आकार के साथ जो बहुत प्रेम करता है, उसके मन में विकार आता है। जीव लौकिक सुख अनेक जन्म से भोगता आया है। लेकिन आज तक शांति नहीं मिली। भक्ति जब बढ़ती है, तब अभिमान मरने लगता है और हृदय दीन बनता है।
विज्ञापन

भगवान के वियोग में जिसके प्राण व्याकुल होते हैं, वह ही भक्ति कर सकता है। संत हमेशा भक्त पर कृपा करते हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, नोएडा, मेरठ, बिजनौर, शामली आदि से आए श्रद्धालुओं ने स्वामी जी से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के आयोजन में स्वामी सोमदास महाराज, अमित प्रमुख, डॉ. कमल, अजबदास महाराज, चंद्रदास महाराज, बागेश्वरदास महाराज, मामचंद बोध, अर्जुदेव भारती, अशोक कटारिया, राम सिंह, श्याम सिंह ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed