{"_id":"64314a56a119ee94f50b3444","slug":"200-patients-come-daily-dermatologist-not-deployed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-83-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रोज आते हैं 200 मरीज, त्वचा रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रोज आते हैं 200 मरीज, त्वचा रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं
Sat, 08 Apr 2023 04:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 04:34 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में बिना विशेषज्ञ के ही त्वचा रोगियों को परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ओपीडी में लगी मरीजों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में बिना विशेषज्ञ के ही त्वचा रोगियों को परामर्श दिया जा रहा है। त्वचा विशेषज्ञ नहीं होने के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब चार माह से जिला अस्पताल में त्वचा विशेषज्ञ नहीं है। लोगों का कहना है कि विशेषज्ञ की तैनाती होनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि करीब चार महीने पहले डॉ. जेपी सिंह का मेरठ तबादला हो गया था। इसके बाद से यह पद खाली चल रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना 150 से 200 त्वचा रोगी परामर्श लेने के लिए आते हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए डॉ. मुजीबुर्रहमान त्वचा रोगियों को परामर्श दे रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा भी त्वचा रोगियों को परामर्श देते हैं।
शासन के पत्र भेजा गया हैं। कई बार शासन की ओर से रिपोर्ट भी मांगी गई हैं, जिसमें चिकित्सकों की कमी को लेकर अवगत कराया गया हैं। चार महीने से जिला अस्पताल में त्वचा विशेषज्ञ नहीं हैं। वहीं, त्वचा विशेषज्ञ होने से मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। - डॉ. राकेश कुमार, सीएमएस