फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 doctors give notice

20 चिकित्सकों को थमाए नोटिस

Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
20 doctors give notice
छापे के दौरान पत्रावलियों की जांच करते एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र में दो युवकों की मौत के बाद जागे स्वास्थ्य महकमे ने छापामारी अभियान चलाया। आधा दर्जन वरिष्ठ चिकित्सकों के नेतृत्व में चरथावल, शाहपुर समेत शहर में झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की गई। क्लीनिकों पर छापे मारकर दवाइयां के साथ अन्य दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई। टीम ने करीब 20 चिकित्सकों को नोटिस थमाकर सात दिन में प्रमाण-पत्र के साथ पेश होने के आदेश दिए हैं।       
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को चरथावल, शाहपुर और शहर में झोलाझाप चिकित्सकों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने डिप्टी सीएमओ डॉ जीएस मिश्रा और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसके अग्रवाल, डॉ वीके सिंह, डॉ शरण सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन किया। इसके बाद ताबड़तोड़ झोलाछाप, नीम हकीमों के खिलाफ अभियान चलाया गया। शाहपुर क्षेत्र में शाहजाद चौधरी, एमएम खान, सुभाष कपूर, हाजी हकीम मुनफैद, जितेंद्र, बाकत अली, निशा, निरंजन कुमार, राजकुमार, चरथावल में जितेंद्र कुमार तथा शहर में जबर खां, चांद, मोहम्मद शराफत, मोहम्मद शादाब के क्लीनिक समेत दर्जनों चिकित्सकों के यहां छापामारी की। छापामारी की कार्रवाई से झोलाछाप क्लीनिक बंद कर फरार हो गए। टीम ने चिकित्सकों के प्रमाण-पत्र देखने के साथ ही दवाइयों, रोगियों के उपचार के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


छापामारी के बाद करीब 20 चिकित्सकों को नोटिस देकर सात में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नोटिस का जवाब नहीं देने वालों के खिलाफ विभागीय के साथ थानों में एफआईआर दर्ज की जाएगी।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed