{"_id":"5cc1f9cbbdec221431498bc3","slug":"191556216267-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस धर्मकांटों में मिली अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस धर्मकांटों में मिली अनियमितता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस धर्मकांटों में मिली अनियमितता
मुजफ्फरनगर। विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान में अनियमितता पाई जाने पर चरथावल क्षेत्र के 10 घर्मकांटों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें तौल कार्य की परिशुद्धता संदिग्ध पाए जाने के साथ-साथ ऐसे मामले सामने आए हैं ,जहां तौलन पटट् की क्षमता को या तो विभाग से बिना बताए परिवर्तित कर लिया गया है अथवा निर्धारित समय पर उपकरण की शुद्धता का विभाग से नियमानुसार सत्यापन एवं मुद्रांकन नही कराया गया है।
विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक धर्मकांटा विगत सत्यापन की तिथि से एक वर्ष के अंतराल पर विधिक माप विज्ञान विभाग, द्वारा पुन: सत्यापित एवं मुद्रांकित कराया जाना अनिवार्य है। कुल दस धर्मकांटों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। अनियमितता वाले सभी धमकांटों के खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।