फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   31 मार्च तक जमा कराएं बिल, नहीं तो जब्त होगी जमानत धनराशि

31 मार्च तक जमा कराएं बिल, नहीं तो जब्त होगी जमानत धनराशि

Sun, 24 Mar 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
31 मार्च तक जमा कराएं बिल, नहीं तो जब्त होगी जमानत धनराशि
31 मार्च तक जमा कराएं बिल, नहीं तो जब्त होगी जमानत धनराशि
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बकाएदारों को छूट का लाभ देने के लिए रविवार को नागल और देवबंद में खुले विद्युत निगम के बिल काउंटरों पर 95 लोगों से 6 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई। इसके साथ ही काउंटरों पर छूट का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं ने पंजीकरण भी कराएं। जिसके तहत बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है।

नगर क्षेत्र को विद्युत चोरी मुक्त करने और बकाया वसूली के लिए विद्युत निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को नागल और देवबंद में बिल जमा कराने तथा छूट का लाभ उठाने के लिए निगम के काउंटरों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। निगम के उपखंड अधिकारी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि छूट के लिए पंजीकरण कराने की तिथि 25 मार्च है। जिन लोगों ने इस तिथि तक पंजीकरण कराएं हैं। उसके तहत बिल जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है। यदि पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ता तय तिथि में बिल जमा नहीं कराते तो उनकी 2 हजार रुपये की जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी। साथ ही उसके विरुद्ध धारा 138 बी के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। त्यागी ने कहा कि उपभोक्ता अधिक से अधिक योजना का लाभ उठा सकें इसलिए निगम ने रविवार को भी नागल और देवबंद में काउंटरों को खुला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed