{"_id":"5c87fb2fbdec2214787e2a63","slug":"191552415535-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
जानसठ। बीआरसी कार्यालय पर तीन दिवसीय हिंदी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षकों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों को हिंदी विषय एवं सुधार लाने व देश की राष्ट्रीय भाषा होने के बाद भी बच्चों को अंग्रेजी भाषा के साथ साथ हिंदी भाषा का भी अच्छा ज्ञान होना चाहिए। बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से ही हिंदी की बारीकियों को समझाना चाहिए। जिससे उनकी प्रारंभिक शिक्षा से ही नींव मजबूत हो सके। प्रशिक्षण देने वालों में विकास लावा, गौरव पंवार, ईश्वर दयाल, सुनीता, अमिता आदि अध्यापकों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक विकास लावा ने बताया कि शिविर का समापन 13 मार्च को किया जाएगा।
विजेता पहलवानों का सम्मान होगा
जानसठ। गांव ढांसरी में तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। दंगल के आयोजक ग्राम प्रधान अशोक कुमार, पूर्व प्रधान बुलेराम व डा, नासिर अली ने बताया कि तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता स्वर्गीय मक्खन पहलवान, प्रसाद पहलवान व स्वर्गीय अल्लाबंदा पहलवान की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। दंगल प्रतियोगिता 14 से 16 मार्च तक कई वर्गों में आयोजित की जाएगी। विजेता पहलवानों को धनराशि के साथ शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।