{"_id":"5c7ecdc2bdec22144855834e","slug":"191551814082-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखिया गुर्जर और रूपेंद्र सैनी को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखिया गुर्जर और रूपेंद्र सैनी को मिली जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखिया गुर्जर और रूपेंद्र सैनी को मिली जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। लोकसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन की जिम्मेदारी बिजनौर में मुखिया गुर्जर और मुजफ्फरनगर में रूपेंद्र सैनी को मिली है।
भाजपा सभी जिलों में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित करने जा रही है, इसके लिए प्रत्येक जिले में पार्टी ने अलग से संयोजक नियुक्त किए हैं। भाजपा नेता मुखिया गुर्जर को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चिरंजीव चौरसिया ने पश्चिम प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा के पश्चिम के अध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने उन्हें बिजनौर लोकसभा सीट का संयोजक बनाया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी को मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट का संयोजक बनाया गया है। जिले के ही भाजपा नेता प्रदीप सैनी को नगीना लोकसभा का संयोजक बनाया गया है।