फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इंक्रेडिबल इंडिया में दिखी कला संस्कृति की झलक

इंक्रेडिबल इंडिया में दिखी कला संस्कृति की झलक

Thu, 31 Jan 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
इंक्रेडिबल इंडिया में दिखी कला संस्कृति की झलक
विभिन्न राज्यों की कला एवं संस्कृति की झलक दिखाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में इंक्रेडिबल इंडिया के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की कला एवं संस्कृति की झांकियां प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी सुधीर कुमार एवं एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की कला-संस्कृति की झांकियों के प्रदर्शन के साथ ही वेशभूषा, आभूषण एवं खानपान आदि को भी दर्शाया। उन्होंने राज्यों की बोलचाल व उनकी पहचान से संबंधित चीजों के बारे में अतिथियों को जानकारी दी। प्रबंध समिति के चेयरमैन सतीश गोयल, सुरेंद्र सिंधी, संस्थापक सदस्य वैभव गोयल, प्रधानाचार्या डा. मृणालिनी अनंत ने कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हैं। इससे छात्र-छात्राओं में विभिन्न राज्यों की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है। मुख्य अतिथि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि विविधताओं के बावजूद भारत एक सूत्र में बंधा है। यही भारत देश की मानता की पहचान है। हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठ की छात्रा कशिश ने किया।
विज्ञापन


छह फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पेंशन बहाली मंच की बैठक में छह फरवरी को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए तैयारियां की गईं।
विकास भवन में सभागार में हुई बैठक में राजेंद्र सिंह ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों से संपर्क कर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। छह फरवरी की हड़ताल ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षक और कर्मचारी छह फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक विरोध सभा में भागीदारी करेंगे। अध्यक्ष बालेंद्र सिंह ने एकजुटता पर बल दिया। कहा कि प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारी इस दिन हड़ताल पर रहेगा। संयोजक रविंद्र सिंह नागर ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए शासनादेश जारी नहीं किया है। जब तक शासनादेश जारी नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। चेयरमैन कुलदीप शर्मा ने बताया कि सभी विभागों की कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी सदस्य विभागों एवं स्कूलों में घूमकर जनसंपर्क करेंगे। बैठक को संजीव बालियान, अवनीश राठी, आनंद तिवारी, हरीश चंद्र, मदनपाल वर्मा, किरणपाल शर्मा, हरबीर सिंह, रामधन कुमार, राकेश राठी, सोमपाल सिंह, पीयूष राणा, दिनेश कुमार, मोहित कुमार, अभिजीत अष्टावक्र, उमा चौधरी, सुषमा देवी, नितिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed